Breaking News

Saudi Arabia में बस हादसे में मारे गए भारतीय जायरीनों का मदीना में अंतिम संस्कार

सऊदी अरब में बस हादसे में मारे गए 44 भारतीय जायरीनों का शनिवार को मदीना में अंतिम संस्कार किया गया। सऊदी अरब स्थित भारतीय दूतावास ने यह जानकारी दी है।
गत सोमवार को मदीना के पास एक बस और ईंधन टैंकर के बीच हुई टक्कर में 44 भारतीय जायरीनों की मौत हो गई थी, जिनमें से 42 तेलंगाना के थे।

भारतीय दूतावास ने बताया कि आंध्र प्रदेश के राज्यपाल एस अब्दुल नजीर ने मदीना में मस्जिद-ए-नबवी में जनाजे की नमाज में हिस्सा लिया।
उसने बताया कि हादसे में मारे गए सभी भारतीय जायरीनों को मदीना स्थित जन्नत उल बकी के कब्रिस्तान में दफनाया गया।

Loading

Back
Messenger