Breaking News

World Hindi Day: हिंदी समुदायों को जोड़ती और लोगों को एकजुट करती है:- United Nations

संयुक्त राष्ट्र ने विश्व हिंदी दिवस के अवसर पर शनिवार को कहा कि यह समुदायों को जोड़ती है और सीमाओं के पार लोगों को एकजुट करती है।
संयुक्त राष्ट्र ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा, शनिवार को विश्व हिंदी दिवस है! विश्व हिंदी दिवस की शुभकामनाएं!

हिंदी दिवस के अवसर पर संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि हिंदी एक ऐसी है जो समुदायों को जोड़ती है और सीमाओं के पार लोगों को एकजुट करती है।
इस पोस्ट में लोगों से संयुक्त राष्ट्र के कार्यों के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए यूएन इन हिंदी को फॉलो करने का भी आग्रह किया गया है।

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतारेस ने पहली बार वर्ष 2026 के लिए अपना नववर्ष संदेश अन्य भाषाओं के साथ-साथ हिंदी में भी दिया था।
उनका नववर्ष संदेश 11 भाषाओं में जारी किया गया, जिनमें संयुक्त राष्ट्र की छह आधिकारिक भाषाएं (अरबी, चीनी, अंग्रेजी, फ्रेंच, रूसी और स्पेनिश) के साथ-साथ हिंदी और उर्दू भी शामिल हैं।

Loading

Back
Messenger