Breaking News

प्रतिभा सिंह ने हिमाचल प्रदेश कांग्रेस इकाइयों का शीघ्र गठन किये जाने का आह्वान किया

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने शुक्रवार को पार्टी की संगठनात्मक इकाइयों के शीघ्र गठन की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि इसमें देरी से पार्टी कार्यकर्ताओं में निराशा पैदा हो रही है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने छह नवंबर, 2024 को राज्य कांग्रेस की सभी इकाइयों को भंग कर दिया था और केवल प्रतिभा सिंह ही हिमाचल कांग्रेस प्रमुख के रूप में अपने पद पर बनी रहीं।
उन्होंने कहा कि अगला प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष हिमाचल प्रदेश के पार्टी कार्यकर्ताओं को स्वीकार्य होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि अनुभवी नेताओं के अलावा युवाओं को भी जिम्मेदारियां दी जानी चाहिए।
प्रतिभा सिंह ने मीडियाकर्मियों से कहा, ‘‘मैंने मुख्यमंत्री से संगठन को मजबूत करने के लिए बोर्ड और निगमों में मेहनती और समर्पित पार्टी कार्यकर्ताओं को पद देने का अनुरोध किया है।’’

उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने हमेशा पार्टी को मजबूत करने के लिए काम करने पर जोर दिया है। प्रतिभा सिंह ने कहा कि उन्होंने भी सभी को साथ लेकर संगठन को मजबूत करने का प्रयास किया है।
प्रतिभा सिंह छह बार मुख्यमंत्री रहे दिवंगत वीरभद्र सिंह की पत्नी और राज्य मंत्री विक्रमादित्य सिंह की मां हैं।

Loading

Back
Messenger