Breaking News

पश्चिम बंगाल के उलुबेरिया में पटाखों से लगी आग में झुलसने से तीन बच्चों की मौत

पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में शुक्रवार शाम पटाखे फोड़ने के दौरान लगी आग की चपेट में आने से तीन बच्चों की मौत हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
घटना उलुबेरिया में हुई जब इलाके के बच्चे पटाखे फोड़ रहे थे, तभी चिंगारी पास में रखे कुछ पटाखों पर गिरने से आग लग गई और बगल के घर तथा तीन बच्चों को अपनी चपेट में ले लिया।

उन्होंने बताया कि बच्चों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल परदमकल विभाग की दो गाड़ियां तैनात की गईं, जिन्होंने आग पर काबू पाया।
पश्चिम बंगाल के अग्निशमन सेवा मंत्री सुजित बोस ने कहा, आग में झुलकर तीन लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। यह एक दुखद घटना है। मैं घटनास्थल का दौरा करूंगा।

Loading

Back
Messenger