![]()
Breaking News
📰 कलेक्टरेट सभागार में बृहस्पतिवार को जिला स्तरीय खाद्य सुरक्षा समिति की बैठक जिलाधिकारी मंगला…
📰 जनपद में बहुप्रतीक्षित जिला कारागार निर्माण के लिए शासन ने हरी झंडी दे दी…
📰 कलेक्टरेट सभागार में बुधवार को सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रेशन अधिकारियों एवं निर्वाचन रजिस्ट्रेशन अधिकारियों का…
लंका प्रीमियर लीग में पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी के साथ एक ऐसी…
करीब एक साल से चली आ रही अनिश्चितता के बाद भारत और बांग्लादेश के क्रिकेट…
भारत के पूर्व कप्तान और सेलेक्टर क्रिस श्रीकांत ने संजू सैमसन को भारत की T20I…
पूर्व भारतीय क्रिकेटर फारूख इंजीनियर का मानना है कि 2027 में होने वाले वनडे विश्व…
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने…
भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन ने फिटनेस, लाइफस्टाइल और अनुशासन से जुड़ी उस सलाह के बारे…
मशहूर यूट्यूबर और 'UK07 Rider' के नाम से लोकप्रिय अनुराग डोभाल एक बार फिर गहराते…
आम आदमी पार्टी ने दिल्ली देहात के समाजसेवी तरुण यादव को अगले साल होने जा रहे दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए नजफगढ़ विधानसभा सीट से टिकट दिया है। पार्टी के प्रत्याशी तरुण यादव बीते 11 दिसंबर को अपनी पार्षद पत्नी के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे। उसके दो दिन बाद ही पार्टी ने उनको टिकट दे दिया था। नजफगढ़ वही विधानसभा सीट है, जहां से पिछली बार पूर्व आप नेता कैलाश गहलोत ने चुनाव जीता था। हालांकि कैलाश गहलोत अब भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। उम्मीद की जा रही है कि भाजपा गहलोत को इस बार नजफगढ़ से टिकट देगी। हालांकि भाजपा ने अभी नामों का ऐलान नहीं किया है।
जानिए कौन हैं तरुण यादव?
तरुण यादव सामाजिक कार्यकर्ता हैं। नजफगढ़ के सामाजिक कार्यकर्ता तरुण लगभग 15 दिन पहले ही आप में शामिल हुए हैं। तरुण यादव नजफगढ़ क्षेत्र से पिछले कई सालों से सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में शामिल रहे हैं। तरुण यादव की पत्नी मीना यादव पिछले दो बार से निर्दलीय पार्षद हैं। तरुण यादव की पत्नी मीना यादव भी आप में शामिल हुई हैं।
कैलाश गहलोत से मुकाबला संभव
भारतीय जनता पार्टी ने हालांकि अभी तक किसी भी आधिकारिक उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है, लेकिन उम्मीद है कि वह नजफगढ़ सीट से कैलाश गहलोत को मैदान में उतारेगी। तरुण के आप में शामिल होने पर संजय सिंह ने कहा था, “तरुण नजफगढ़ में वर्षों से सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में शामिल रहे हैं और हमेशा जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आते रहे हैं… उनकी पत्नी दो बार की निर्दलीय पार्षद हैं।”
70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा के लिए चुनाव अगले साल फरवरी में होने की उम्मीद है। चुनाव आयोग ने अभी तक तारीखों की घोषणा नहीं की है। दिल्ली में मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 23 फरवरी 2025 को समाप्त हो रहा है। केजरीवाल के नेतृत्व वाली आप 2015 और 2020 में अपनी चुनावी सफलताओं के बाद लगातार तीसरी बार दिल्ली में सत्ता बरकरार रखने की कोशिश कर रही है। पार्टी ने 70 सदस्यीय विधानसभा में 2015 में 67 सीटें और 2020 में 63 सीटें जीती थीं।
