Breaking News

बलिया में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 227 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ

? बलिया में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 227 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ। शादी समारोह की पूरी रौनक, ब्यूटीपार्लर, सेल्फी प्वाइंट, सूटकेस-बरतन समेत जरूरत के सामानों के तोहफे, नाश्ता-भोजन का पूरा इंतजाम यानि वह सबकुछ जो कि एक भव्य शादी समारोह में होता है। कहीं से लग ही नहीं रहा था कि यह सरकारी खर्च पर हो रहा था।

? समारोह में शामिल होने के लिए शनीवार को राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज ग्राउंड में हुए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का जहां 227 जोड़ों का विवाह हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह रहे। उन्होंने भगवाना गणेश की प्रतिमा पर माल्यार्पण, पुष्प अर्पित कर एवं मंत्रोच्चार के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

? इस अवसर पर कुल 227 जोड़ों का बायोमेट्रिक सत्यापन कर विवाह संपन्न कराया गया। इनमें 225 जोड़ों ने हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लिए, जबकि 2 मुस्लिम जोड़ों का निकाह संपन्न हुआ।

? परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि कन्यादान सबसे बड़ा दान माना गया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना शुरू कर लाखों बेटियों को सम्मानपूर्वक जीने का अधिकार दिया है।

? उन्होंने कहा कि बेटियों के विवाह की चिंता माता-पिता के लिए अत्यंत कष्टदायक होती है, ऐसे में सरकार उनके साथ खड़ी है। उन्होंने बताया कि इस योजना के अंतर्गत ₹50 हजार की सहायता दी जाती थी, जिसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बढ़ाकर ₹ एक लाख कर दिया है, ताकि बेटियों के विवाह में किसी प्रकार की कमी न रहे।

? जिला प्रशासन द्वारा इस राशि से दी जाने वाली सामग्री की भी जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत प्रत्येक जोड़े को ₹60 हजार की धनराशि वधू के खाते में डीबीटी के माध्यम से सीधे ट्रांसफर की जाएगी। इसके अतिरिक्त ₹25 हजार की लागत की उपहार सामग्री प्रत्येक जोड़े को प्रदान की जाएगी।

?️ इसमें ₹60 हजार की धनराशि वधू के खाते में डीबीटी के माध्यम से सीधे ट्रांसफर की जाएगी। इसके अतिरिक्त ₹25 हजार की लागत की उपहार सामग्री प्रत्येक जोड़े को प्रदान की जाएगी।

? जिला अधिकारी ने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर नाश्ता एवं लंच की समुचित व्यवस्था की गई है। साथ ही विवाह पंजीकरण के लिए अलग से काउंटर लगाए गए हैं, जहां आवश्यक पहचान पत्र के माध्यम से तत्काल विवाह पंजीकरण कराया जा रहा है।

? इस अवसर पर सेल्फी प्वाइंट एवं वधुओं के लिए ब्यूटी पार्लर की विशेष व्यवस्था भी की गई, जो जनपद में पहली बार की गई पहल रही। उन्होंने आमजन से अपील की कि यदि उनके गांव या मोहल्ले में कोई पात्र परिवार इस योजना से वंचित रह गया हो तो उसे आवश्यक जानकारी दें, ताकि भविष्य में आयोजित कार्यक्रमों में उन्हें भी योजना का लाभ मिल सके।

?‍? मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 09 विकास खंडों के कुल 227 जोड़े शामिल हुए। इनमें हनुमानगंज से 35, बेलहरी से 08, चिलकहर से 30, पंदह से 19, सोहांव से 08, दुबहड़ से 15, गड़वार से 23, रसड़ा से 48 एवं नगरा से 41 जोड़े शामिल रहे।

?️ कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज, पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह, भाजपाजिलाध्यक्ष संजय मिश्रा, नारद राय, सुनीता श्रीवास्तव, सहित अन्य अधिकारीगण एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Loading

Back
Messenger