📰 बलिया। बलिया में शांति का धनी है और यहां के युवा दुनिया भर में अपनी मेधा से सफलता का परचम लहराते रहे हैं। अब यहां की छोटी क्लास के बच्चों ने भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। राष्ट्रीय आय एवम् योग्यता आधारित छात्रवृत्ति (NMMS) परीक्षा के नतीजे घोषित हो गए हैं और इस बड़ी परीक्षा में जनपद बलिया के लिए आवंटित 251 सीटों के सापेक्ष शत प्रतिशत बच्चों ने सफलता का डंका बजाया है।
🎓 बच्चों की इस उपलब्धि पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह ने खुशी जाहिर करते हुए सभी चयनित छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना के साथ शिक्षकों को सराहनीय कार्य के लिए बधाई दी। इस परीक्षा में शिक्षा क्षेत्र हनुमानगंज के कम्पोजिट विद्यालय चंदुकी की चार छात्राओं ने सफलता का परचम लहराया है। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक रजनीकांत एवं वरिष्ठ अध्यापक तथा प्रतिभागियों के मार्गदर्शक विराट कुंवर के नेतृत्व में सफल छात्राओं को खूब बधाई मिल रही है। यह परिणाम विद्यालय, ग्राम सभा चंदुकी तथा ब्लॉक हनुमानगंज के लिए गौरव एवं सम्मान का परिणाम है।
🏆 प्रतिभागियों के मार्गदर्शक विराट कुंवर ने बताया कि सभी सफल छात्राएं कक्षा आठ की हैं। इसमें पलक शर्मा की रैंक 28 है, जबकि रागिनी की रैंक 36 है। वहीं, 42वीं रैंक रितिका तथा 46वीं रैंक वंदना ने पाई है। विराट कुंवर ने जानकारी दी कि इस छात्रवृत्ति परीक्षा में सफल छात्राओं को कक्षा 9 से 12 तक यानी चार वर्ष प्रति माह ₹1000 की दर से कुल ₹48,000 की राशि प्रदान की जाएगी। यह छात्रवृत्ति निम्न आय वर्ग के विद्यार्थियों को अपनी आगे की पढ़ाई निर्बाध रूप से जारी रखने में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान करेगी।
📚 बच्चों की कामयाबी पर जिला समन्वयक (प्रशिक्षण) ओम प्रकाश सिंह, एसआरजी आशुतोष तोमर, संतोष चंद्र तिवारी व चितरलेखा सिंह, जितेंद्र सिंह जिला अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ बलिया एवं जनपद के प्रधान नवाचारी शिक्षक उमेश सिंह, अजीत सिंह, विजय कुमार, राजी पुरस्कर से सम्मानित शिक्षिका प्रतिमा उपाध्याय, डॉ. शशिभूषण मिश्रा, संतोष चौबे, विनय कुमार, जयप्रकाश आदि ने भी बच्चों को शुभकामनाएं एवं शिक्षकों को बधाई दी है।
![]()

