? दुबहर, बलिया। शिवपुर दियर नंबरी स्थित गरीबा राय के डेरा के समीप एक 23 वर्षीय युवक ने जनेश्वर मिश्र सेतु के निकट 11 नंबर के पिलर से गंगा में छलांग लगा दी। समाचाार लिखे जाने तक युवक का कुछ पता नहीं चल सका था।
? घटना के संबंध में बताया जाता है कि शत्रुघ्न बिंद, पुत्र रमेश बिंद निवासी गयाघाट, गरहथा थाना बृहमपुर जिला बक्सर, उम्र 23 वर्ष मोटरसाइकिल से गंगा नदी के ऊपर बने जनेश्वर मिश्र सेतु पर पहुंचा था। उनके साथ एक 12 वर्ष का बालक भी था। मोटरसाइकिल की चाबी उन्होंने हाथों में ली और पुल के 11 नंबर के खंभे के निकट रेलिंग पर चढ़कर गंगा में छलांग लगा दी।
? घटना से वहां मौजूद बालक काफी घबरा गया। वह कुछ सोच पाता, इसी दौरान जोर का तूफान आ गया जिससे कारन वह बालक बाइक को छोड़कर पास के शिवपुर नंबरी स्थित गरीबा राय के डेरा की तरफ भागा। जितेंद्र बिंद के घर पहुंचा। जितेंद्र बिंद गंगा में छलांग लगाने वाले शत्रुघ्न बिंद का बहनोई है, उसे उस बालक ने सारी घटना बताई। यह समाचार प्राप्त होते ही पूरे मोहल्ले में खलबली मच गई।
? बताया जाता है कि शत्रुघ्न का अपनी पत्नी से विवाद हुआ था जिसके उपरांत गुस्से में गंगा में कूद गया। ग्रामीणों ने चौकी इंचार्ज को इस बात की जानकारी दी। रात में काफी मशक्कत के बाद खोजबीन शुरू हुई, किंतु अंधेरा होने से कुछ पता नहीं चला। आज प्रातः से ही गोताखोर, मछली मारने वाले नाविक खोज में लगे, किंतु समाचार लिखे जाने तक कुछ पता नहीं चला। इस बात की जानकारी प्राप्त होते ही शत्रुघ्न बिंद के परिवार के सदस्यों का गयाघाट से जनेश्वर मिश्र सेतु के निकट आकर जांंच पड़ताल एवं खोज में लग गए हैं।
![]()

