Breaking News

विद्यालय के वार्षिकोत्सव में शामिल हुए भाजपा जिलाध्यक्ष, बच्चों का उत्साहवर्धन किया

📰 कस्बा स्थित सुखपुरा पब्लिक कान्वेंट स्कूल में मंगलवार को वार्षिकोत्सव में भाजपाके जिला अध्यक्ष संजय मिश्रा तथा विधायक प्रतिनिधि शांति स्वरूप सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

📚 सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने विभिन्न प्रकार के रंगारंग गायन, भाषण आदि की अद्भुत प्रस्तुति करके दर्शकों में बैठे अतिथियों का मन मोह लिया।

🎭 इस मौके पर संजय मिश्रा ने विद्यालय के प्रबंधक पंकज सिंह जुगनू को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे विद्यालयों से पढ़कर ही बच्चे वैज्ञानिकी, अफसर, जज और राजनेता बनते हैं। भाजपाध्यक्ष ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना की और उन्हें शुभकामनाएं दीं।

🎨 बच्चों के कार्यक्रमों में ऑपरेशन सिंदूर के मंचन से लेकर डांडिया नृत्य, स्वागत गीत, गणेश वंदना के अतिरिक्त मां काली के रौद्र रूप की शानदार प्रस्तुति हुई तो वहीं बदलते समाज को आईना दिखाने के लिए बच्चों ने मोबाइल का बढ़ता प्रयोग और उसके दुष्प्रभावों को भी अपने एक्ट के माध्यम से लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया।

🎤 इन कार्यक्रमों की प्रस्तुति में प्रज्ञा यादव, अंजली सिंह, अन्नया सिंह पार्थ सिंह, दिव्यांशु सिंह, प्रांजल यादव, आंचल कुमारी, दिव्या यादव, आरती, जितेश यादव, जैद, नूरी, जिया सिंह, आशीष ओझा, प्रतीक, सोनम गुप्ता सहित करीब 350 बच्चे शामिल थे।

🎼 इस दौरान प्रथमा, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रबंधक द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रबंधक पंकज सिंह जुगनू ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी सम्मानित अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। संचालन प्रवीण सिंह ने किया।

🎹 इस मौके पर सहकारी बैंक के चेयरमैन विनोद शंकर दूबे, श्याम बहादुर सिंह, अनिल सिंह, हिमांशु प्रताप सिंह, जदयू के प्रदेश महासचिव राजेश सिंह, भरत राय, जनार्दन उपाध्याय, नितेश सिंह, प्रमोद सिंह, राजीव मोहन चौधरी, सुरेंद्र सिंह, राणा कुणाल, कृष्ण कांत, कृष्णा नंद सिंह, रविंद्र, हृदयानंद, आदि लोग रहे।

Loading

Back
Messenger