Breaking News

Ballia-आंधी-बारिश के बीच आकाशीय बिजली की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

🌍 अतीश उपाध्याय, हल्दी, बलिया। अचानक बदले मौसम के मिजाज से गर्मी से राहत मिली है वहीं कई हादसे भी हुए हैं। हल्दी थाना क्षेत्र के परसिया गांव में शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे आकाशीय बिजली गिरने से 75 वर्षीय इंद्रजीत यादव की मौत हो गई।

⚡ बताया जा रहा है कि इंद्रजीत यादव अपने खेत में मजदूरों से मक्खा तुड़वा रहे थे। इसी दौरान अचानक तेज आंधी और बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए वह मजदूरों के साथ खेत से निकलकर पास के बागीचे में चले गए। तभी तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलसकर जमीन पर गिर पड़े।

🌧️ मौजूद मजदूरों ने शोर मचाते हुए परिजनों को सूचित किया। आनन-फानन में उन्हें नजदीकी चिकित्सक के पास ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।

📜 सूचना मिलने पर पहुंचे क्षेत्रीय लेखपाल संदीप सिंह ने बताया कि मृतक के पुत्र जग्गू यादव पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते हैं। मामले की रिपोर्ट उपजिलाधिकारी को भेजी जा रही है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Loading

Back
Messenger