Breaking News

ऑटो से उतरने पर महिला का जेवरों वाला पर्स गायब! पुलिस छानबीन में जुटी

🌧️ ओटो से उतरने पर महिला का जेवरों वाला पर्स गायब, पुलिस छानबीन में जुटी।

🚔 हल्दी, बलिया। ओटो से यात्रा के दौरान एक महिला का जेवरों से भरा पर्स गायब हो गया। काफ़ी तलाश के बाद भी पर्स नहीं मिला तो महिला की शिकायत लेकर हल्दी पुलिस के पास पहुंची। पुलिस ने 20 नवंबर की देर शाम मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

🕵️‍♂️ बिहार के रोहतास जिले के इटवा निवासी नेहा सिंह पत्नी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि वह 18 नवंबर को कर्णछपरा से ओटो में बैठकर बैरिया पहुंचीं। वहां से दूसरे ओटो में रामगढ़ और फिर तीसरे ओटो से दुबहर थाना क्षेत्र के व्यासी गईं।

💼 इस दौरान ओटो में उनके साथ अन्य महिलाएं भी सवार थीं। व्यासी पुल पर उतरने के बाद उन्होंने सामान देखा तो पर्स गायब था। उसमें टीका, नथिया, झुमका, सिकड़ी, मंगलसूत्र, जिउतिया, अंगूठी, पायल और बिछिया समेत अन्य आभूषण थे।

📝 नेहा सिंह ने 20 नवंबर को हल्दी थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने संदिग्ध धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि महिला तीन थानों के क्षेत्रों से होकर गुजरी थीं। दुबहर थाना क्षेत्र के व्यासी पुल पर सामान देखने पर पर्स गायब मिला। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

Loading

Back
Messenger