Breaking News

Ballia-थाना परिसर से लेकर ब्लॉक मुख्यालय तक निकली भव्य तिरंगा यात्रा

🌍 हल्दी, बलिया। गुरुवार को हल्दी थाना परिसर से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्रभारी उपनिरीक्षक सुधीर चौहान के नेतृत्व में निकाली यात्रा थाना परिसर से शुरू होकर हल्दी बाजार के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः थाना परिसर पहुंची। यात्रा में थाना के पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों ने हाथों में तिरंगा लेकर उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

🚩 तिरंगा यात्रा के दौरान पुलिसकर्मियों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम के जयघोष लगाए। बाजार से गुजर रही यात्रा को देखने के लिए स्थानीय लोग भी सड़क किनारे जुटे रहे और पुलिसकर्मियों का उत्साह बढ़ाया। तिरंगे के साथ निकली यात्रा से पूरा क्षेत्र देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।

🇮🇳 बसुधरपाह चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अजय सिंह ने कहा कि तिरंगा हमारी राष्ट्रीय एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा यात्रा के माध्यम से लोगों में देशभक्ति की भावना को और मजबूत करने का प्रयास किया गया है। हम सभी को राष्ट्रध्वज का सम्मान करते हुए देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने का संकल्प लेना चाहिए।

🗺️ प्रभारी उपनिरीक्षक सुधीर चौहान ने कहा कि राष्ट्रध्वज ध्वज देश की आन-बान-शान का प्रतीक है और इसकी गरिमा बनाए रखना हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

🎉 तिरंगा यात्रा शांतिपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण में संपन्न हुई। यात्रा के दौरान पुलिसकर्मियों में देशप्रेम और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना देखने को मिली।

📰 इस अवसर पर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अजय सिंह, उपनिरीक्षक अरविंद सिंह, उपनिरीक्षक सुभाष चंद्र यादव, उपनिरीक्षक गंगा प्रसाद, उपनिरीक्षक संजय पाठक, उपनिरीक्षक बृजेश पांडेय, हेड कांस्टेबल ध्रुवराज मौर्य, हेड कांस्टेबल प्रदीप यादव, हेड कांस्टेबल योगेंद्र यादव, हेड कांस्टेबल अशोक पाल, महिला हेड कांस्टेबल कौशल्या देवी तथा महिला कांस्टेबल कल्याणी चतुर्वेदी सहित थाना के अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

🚓 तिरंगे के रंग में रंगा बेलहरी, ब्लॉक मुख्यालय से निकली भव्य तिरंगा यात्रा

🇮🇳 हल्दी, बलिया। विकास खंड बेलहरी के ब्लॉक मुख्यालय सोनवानी परिसर से गुरुवार को देशभक्ति के जोश और उत्साह के बीच भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। खंड विकास अधिकारी प्रहलाद कुमार के नेतृत्व में निकली इस यात्रा में विकास खंड के अधिकारियों, कर्मचारियों और सफाईकर्मियों ने पूरे उत्साह के साथ सहभागिता की।

🌟 तिरंगा यात्रा में एडियो (पंचायत), समस्त ग्राम पंचायत सचिव, विकास खंड के कार्यालय स्टाफ तथा समस्त सफाई कर्मी हाथों में राष्ट्रध्वज लेकर शामिल हुए। भारत माता की जय और देशभक्ति के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। तिरंगा लहराते हुए कर्मचारियों ने लोगों में राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रध्वज एकता की भावना का संदेश दिया।

🗺️ यात्रा के दौरान ब्लॉक परिसर से लेकर निर्घारित मार्ग तक लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने तथा राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया।

🇮🇳 खंड विकास अधिकारी ने कहा कि तिरंगा केवल हमारे देश की आन-बान-शान का प्रतीक ही नहीं, बल्कि यह देश की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है। उन्होंने सभी से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का आह्वान किया।

🎉 तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे। पूरे आयोजन के दौरान ब्लॉक मुख्यालय का माहौल देशभक्ति से ओत-प्रोत रहा।

Loading

Back
Messenger