Breaking News

उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रतियों ने पारण किया: रसड़ा में छठ का चार दिवसीय अनुष्ठान संपन्न; गांधी पार्क और नाथ बाबा सरोवर घाट पर पहुंचे श्रद्धालु

🌅 बलिया के रसड़ा में सोमवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ का चार दिवसीय अनुष्ठान संपन्न हुआ। व्रतियों ने अर्घ्य देने के बाद 36 घंटे के निर्जला व्रत का पारण किया। रसड़ा के घाटों पर श्रद्धालु पहुंचे।

🚶‍♀️ सोमवार सुबह 3 बजे से रसड़ा नगर और आसपास के गांवों से श्रद्धालुओं के घाटों पर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। व्रती महिलाएं और उनके परिजन सूप, दउरा और पूजन सामग्री लेकर पारंपरिक गीत गाते हुए घाटों पर पहुंचे।

🎶 रसड़ा के गांधी पार्क सरोवर और नाथ बाबा मंदिर सरोवर छठ घाट को सजाया गया था। घाटों पर रोशनी की गई और छठ गीत बज रहे थे। सामाजिक संगठनों और सेवकों ने व्रतियों व श्रद्धालुओं के लिए चाय, जलपान और दूसरी व्यवस्थाएं कीं।

🤝 क्षेत्रीय विधायक स्वर्गीय उमाशंकर सिंह के पुत्र प्रिंस यूकेश सिंह, उनके भाई रमेश सिंह और नगर पालिका अध्यक्ष विनय शंकर जायसवाल गांधी पार्क सरोवर और नाथ बाबा सरोवर पहुंचे। उन्होंने व्रतियों से मुलाकात कर शुभकामनाएं दीं और उनका आशीर्वाद लिया। उन्होंने घाटों पर की गई व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया।

🌄 छठ पूजा के आखिरी दिन को उषा अर्घ्य कहा जाता है। उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद व्रती व्रत का पारण करते हैं। व्रतियों ने सूर्य देव से परिवार की सुख-समृद्धि, आरोग्य और संतान के मंगल भविष्य की कामना की। प्रशासन और स्थानीय समितियों के सहयोग से पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

Loading

Back
Messenger