सलमान खान ने अपने अगले बड़े प्रोजेक्ट की आधिकारिक घोषणा कर दी है। अभिनेता देशभक्ति से भरपूर युद्ध ड्रामा, “बैटल ऑफ़ गलवान” के साथ सिल्वर स्क्रीन पर वापसी करेंगे। यह फिल्म 2020 में लद्दाख की गलवान घाटी में भारत और चीन की सेनाओं के बीच हुई झड़प से प्रेरित है। अपूर्व लाखिया द्वारा निर्देशित इस फिल्म में चित्रांगदा सिंह भी मुख्य भूमिका में होंगी। यह कहानी हाल के इतिहास में भारत के सबसे भीषण सीमा संघर्षों में से एक पर आधारित है। हालाँकि, खास बात यह है कि इस झड़प को बिना हथियारों के इस्तेमाल के निपटाया गया था।
अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह सलमान खान की अगली फिल्म “बैटल ऑफ गलवान” में अभिनय करेंगी। बृहस्पतिवार को इसकी जानकारी दी गई।
“शूटआउट एट लोखंडवाला” फिल्म के निर्देशक अपूर्वा लाखिया के निर्देशन में बनने वाली यह फिल्म 2020 में भारत और चीन के सैनिकों के बीच गलवान घाटी में हुई झड़प पर आधारित है।
लाखिया ने एक बयान में कहा, “मैंने हजारों ख्वाहिशें ऐसी और फिर बॉब बिस्वास में चित्रांगदा का अद्भुत अभिनय देखा था, तब से मैं उनके साथ काम करना चाहता था।”
उन्होंने कहा, हम बैटल ऑफ गलवान की टीम में चित्रांगदा सिंह का स्वागत करते हुए बेहद उत्साहित महसूस कर रहे हैं। चित्रांगदा पर्दे पर जोश और संवेदनशीलता का एक अनोखा मिश्रण लेकर आती हैं।”
सलमान ने अपने सोशल मीडिया खातों पर पिछले सप्ताह फिल्म की आधिकारिक घोषणा की थी।
निर्माताओं के अनुसार, यह फिल्म एक ऐसी लड़ाई पर आधारित है, जिसमें एक भी गोली नहीं चली थी। समुद्र तल से 15,000 फुट ऊंचाई पर हुई यह लड़ाई भारत की अदम्य वीरता का प्रमाण है।
जून 2020 में गलवान घाटी में हुई झड़पों में भारतीय सेना के 20 जवानों ने प्राणों की आहुति दी थी। यह दशकों बाद भारत और चीन के बीच सबसे गंभीर सैन्य संघर्ष था।
Visit Prabhasakshi for Latest Entertainment News in Hindi Bollywood
View this post on InstagramA post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)
![]()

