![]()
Breaking News
📰 कलेक्टरेट सभागार में बृहस्पतिवार को जिला स्तरीय खाद्य सुरक्षा समिति की बैठक जिलाधिकारी मंगला…
📰 जनपद में बहुप्रतीक्षित जिला कारागार निर्माण के लिए शासन ने हरी झंडी दे दी…
📰 कलेक्टरेट सभागार में बुधवार को सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रेशन अधिकारियों एवं निर्वाचन रजिस्ट्रेशन अधिकारियों का…
इंग्लैंड के खिलाफ हाल ही में खेली गई तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला में भारत…
दिल्ली में सीजेपी छात्र आंदोलन को लेकर देशभर में चर्चा जारी है। इस बीच भारतीय…
ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारत ने लॉन बॉल्स प्रतियोगिता में दमदार शुरुआत करते हुए…
नए फुटबॉल सत्र की तैयारियों के बीच स्पेन की चैंपियन क्लब बार्सिलोना ने अपनी टीम…
भारत अंडर-19 क्रिकेट टीम ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे युवा टेस्ट में शानदार प्रदर्शन करते…
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2027 के फाइनल को लेकर बड़ा फैसला सामने आया है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट…
जापान ओपन का खिताब जीतने के बाद शानदार लय में नजर आ रहीं भारत की…
आज के समय में बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल का नाम इंडस्ट्री के टॉप एक्टर्स में शुमार होता है। आज यानी की 16 मई को अभिनेता विक्की कौशल अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं। हालांकि विक्की कौशल को यहां तक पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ी। अभिनेता विक्की कौशल ने बहुत कम समय में फिल्म इंडस्ट्री में वह मुकाम हासिल कर लिया, जो कई सालों की मेहनत के बाद भी लोग हासिल नहीं कर पाते हैं। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर विक्की कौशल के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में…
जन्म और परिवार
मुंबई के चॉल में 16 मई 1988 को विक्की कौशल का जन्म हुआ था। उनका बचपन बहुत ही छोटे कमरे में गुजरा था। वह एक पंजाबी परिवार से ताल्लुक रखते हैं। इनके पिता का नाम शाम कौशल है, जोकि एक फेमस प्रसिद्ध स्टंट डायरेक्टर और एक्शन कोरियोग्राफर हैं। विक्की ने अपनी स्कूली शिक्षा मुंबई से पूरी की और फिर राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से इलेक्ट्रॉनिक्स और टेलीकम्युनिकेशन में इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की। लेकिन उनका रुझान एक्टिंग की ओर था। इसलिए उन्होंने एक्टिंग की बारीकियां ‘किशोर नमित कपूर एक्टिंग स्कूल’ से सीखी और थिएटर में काम करना शुरूकर दिया।
एक्टिंग करियर
फिल्मी करियर की शुरूआत में विक्की कौशल ने असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में काम किया था। इसमें अनुराग कश्यम की फिल्म ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ प्रमुख है। उन्होंने साल 2015 में आई फिल्म ‘मसान’ से बतौर अभिनेता के रूप में पहचान मिली। इस फिल्म से विक्की कौशल के किरदान ने न सिर्फ दर्शकों का दिल जीता, बल्कि आलोचकों की भी तारीफें मिली। विक्की कौशल की इस फिल्म ने कई अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार जीते और उनको एक संवेदनशील कलाकार के रुप में पहचान मिली।
फिल्में
साल 2018 में विक्की कौशल ने फिल्म ‘लव पर स्क्वायर फूट’ में काम किया। इसके अलावा अभिनेता ने राजी, संजू, पिंक, मनमर्जियां और उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक जैसी फिल्मों में नजर आए थे। बता दें कि विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ उनकी लास्ट रिलीज फिल्म है। जिसने बॉक्स ऑफिस पर 800 करोड़ रुपए की बंपर कमाई की है।
