📰 दुबहर, बलिया। मंगला पांडेय विचार सेवा समिति की एक बैठक रविवार को कैंप कार्यालय नगवा घाट पर संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष कृष्णकांत पाठक ने की। बैठक में आगामी 30 जनवरी को महान स्वतंत्रता सेनानी मंगला पांडेय जी की जयंती के आयोजन तथा संगठनों के विस्तार को लेकर विस्तरापूर्वक चर्चा की गई।
🗓️ बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष कृष्णकांत पाठक ने कहा कि शहीद मंगला पांडेय भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के वास्तविक सूत्रधार थे। उन्होंने अपने साहस और बलिदान से अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी थी। उनका योगदान केवल 1857 की क्रांति तक सीमित नहीं था, बल्कि उन्होंने पूरे देश में आजादी की अलख जगाने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि युवाओं को मंगला पांडेय के विचारों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र सेवा के लिए आगे आना चाहिए।
🇮🇳 बैठक में जयंती समारोह के अवसर पर अलग-अलग शिक्षण संस्थाओं में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता कराने का निर्णय लिया गया।
👥 विवेक सिंह, अख्तर अली, अजित पाठक, रंजीत सिंह, अन्नपूर्णानंद तिवारी, बबन विद्यार्थी, मोहन यादव, पवन गुप्ता, नफीस अख्तर, चिरंतन गुप्ता, नागेंद्र तिवारी, बच्छन जी गुप्ता, डॉ. हरेन्द्र यादव, डॉ. सुरेश, विश्वनाथ पांडेय, श्री भगवान साहनी, संजय जायसवाल, संदीप गुप्ता, आदि लोग मौजूद रहे। संचालक नितेश पाठक ने किया।
![]()

