Breaking News

बलिया कांग्रेस ने पार्टी का 140वां स्थापना दिवस मनाया

🌍 बलिया नगर विधानसभा क्षेत्र के रामपुर टिटिही हरिजन बस्ती गांव में रविवार को कांग्रेस पार्टी का 140वां स्थापना दिवस समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजकुमार वर्मा ने की।

🎉 कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कांग्रेस पार्टी के नेता पूर्व प्रत्याशी नगर विधानसभा ओमप्रकाश तिवारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी गरीब, शोषित वर्ग, अल्पसंख्यक और पीड़ित लोगों की पार्टी है। उनके हित के संरक्षण के लिए पार्टी का गठन हुआ जो आज तक उनकी सेवा करती आ रही है।

🗣️ आज यह स्थिति है कि सरकार बदले की भावना से काम कर रही है। कांग्रेस पार्टी ने जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता की सेवा के लिए लागू की। जिसमें महात्मा गांधी रोजगार योजना (मनरेगा) है। जिसका वर्तमान सरकार समाप्त करने का काम कर रही है। जिसकी मैं निंदा करता हूं। हम लोग जन कल्याणकारी योजनाओं को समाप्त नहीं होने देंगे।

📅 तिवारी ने कहा कि 5 जनवरी से हम लोग जनकल्याणकारी योजना मनरेगा को समाप्त करने के विरोध में गांव-गांव जाएंगे। अगर इस प्रकार की योजनाएं बंद कर दी गईं तो गरीब मजदूर कहां जाएंगे। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष शशिकांत मिश्रा, अध्यक्ष नगर अनिल गुप्ता, पूर्व प्रधान भैया लल्लू सिंह, शिव शंकर वर्मा, श्रीनिवास यादव, दिलीप पासवान आदि उपस्थित रहे।

Loading

Back
Messenger