Breaking News

Ballia-यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा: तैयारियां तेज, सभी परीक्षा केंद्रों पर बिजली-पानी, सफाई दुरुस्त रखने के निर्देश

📰 बलिया। आगामी 8, 9 एवं 10 जून को आयोजित होने वाली उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट एवं केंद्र व्यवस्थापकों के साथ समीक्षा बैठक की।

🗓️ जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता बनाए रखने के लिए ड्यूटी में लगे सभी कर्मचारियों की कड़ाई से जांच की जाएगी। इस बार नोडल अधिकारी द्वार परिक्षा पद्धति पर जारी किए जाएंगे। उन्होंने निर्देश दिया कि प्रत्येक केंद्र पर परीक्षार्थियों की संख्या के अनुसार कक्ष निरीक्षकों की आवश्यक्ता पहले से सुनिश्चित कर ली जाए। साथ ही गर्मी के मौसम को देखते हुए सभी परीक्षा केंद्रों पर पेयजल, ठंडे पानी एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

🌞 उन्होंने कहा कि सभी पंखे चालू हालत में होने चाहिए तथा परीक्षा कक्षों में पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था भी हो।

🔍 स्वास्थ संबंधी तैयारियों पर विशेष जोर देते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक केंद्र पर मेडिकल टीम की तैनाती की जाए। ओआरएस घोल उपलब्ध रखा जाए तथा हर सेंटर के आसपास एक डॉक्टर एवं एक स्टाफ की मौजुदगी सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।

👮‍♂️ केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देशित किया कि शौचालयों की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए और परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न होने पाए। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन गंभीरता और सतर्कता के साथ करें, जिससे परीक्षा शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न हो सके। बैठक में पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह, एडीएम अनिल कुमार सिटी मजिस्ट्रेट आसाराम वर्मा एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Loading

Back
Messenger