Breaking News

बलिया जिले में 43 उप निरीक्षकों का तबादला, चुनाव से पहले बड़ा फेरबदल

🌍 आगामी विधानसभा चुनाव से पहले जनपद में पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक बलिया डॉ. ईरज राजा ने 5 महीला एसआई समेत 43 दरोगाओं के कार्यक्षेत्र बदल दिए हैं।

🔄 इस फेरबदल के तहत विभिन्न थानों और चौकियों पर तैनात उप निरीक्षकों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा चुनावी तैयारियों के मद्देनजर यह स्थानांतरण किया गया है।

📍 इस फेरबदल के तहत बलिया, रेवती, हल्दी, मनियर, सुखपुरा, गड़वार, फेफना, रसड़ा, नगरा, उभांव, सिकंदरपुर, भीमपुरा, पकड़ी, चितबड़ागांव समेत अन्य थानों में तैनात दरोगाओं की तैनाती में बदलाव किया गया है।

🚔 उभांव थाना क्षेत्र की सीनियर पुलिस चौकी के प्रभारी नीरज यादव का स्थानांतरण मासूमपुर चौकी, थाना खेजुरी कर दिया गया है। वहीं, मासूमपुर चौकी पर तैनात उप निरीक्षक शुभम दुबे को सीनियर चौकी, थाना उभांव का नया प्रभारी बनाया गया है।

🔄 सुल्तानपुर बांसडीह से सूरज कुमार को चौकी प्रभारी जापलिनगंज, अजय कुमार को जापलिनगंज से सुल्तानपुर, कृष्णानंद विश्वकर्मा को बसंतपुरा सुखपुरा से जयप्रकाश नगर बैरिया भेजा गया है। कृपाशंकर गुप्ता को जयप्रकाश नगर से सवर्रा रसड़ा भेजा गया है।

🚔 सुधीर चौहान को रामगढ़ हल्दी से गोपाल नगर रेवती और मयंक कुमार को सवर्रा रसड़ा से सिकंदरपुर भेजा गया है। रंजीत कुमार को बसुधरपाह हल्दी से बेक्सवारी सुखपुरा भेजा गया है। गुर्गेश गौड़ को गोपालनगर रेवती से रतसर गड़वार, जयदीप यादव को सिकंदरपुर से बहादुरपुर हल्दी भेजा गया है। बांके बहादुर सिंह को रतसर गड़वार से रामगढ़ हल्दी भेजा गया है।

Loading

Back
Messenger