📰 बलिया। बिहार में एनडीए और भाजपा को मिली बड़ी जीत से बलिया के भाजपा समर्थकों में भी जबरदस्त उत्साह है। हनुमानगंज स्थित भाजपा कार्यालय में बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत का जश्न मनाया गया।
🎉 शु्क्रवार को मतगणना के बाद आए नतीजों और रुजानो को देखते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा के साथ ही भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की। मिठाई खिलाकर बधाई दी गई।
🎈 भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा ने कहा कि यह सनातनी लोगों की सरकार है। उन्होंने बिहार की जनता को बधाई दी और विश्वास जताया कि यह सरकार आगे भी विकास करेगी। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरा भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है।
🌟 उन्होंने बिहार की जनता को पुनः अभिनंदन करते हुए राज्य के विकास की कामना की। उन्होंने मातृशक्ति को भी धन्यवाद दिया कि उन्होंने अपनी ताकत का अहसास कराया और देश की सीमा सुरक्षा में सहयोग किया। इस मौके पर सुनीता श्रीवास्तव, जयप्रकाश साहू, संजीव कुमार डम्पू, अमिताभ उपाध्याय, सोनी तिवारी, सुरेंद्र सिंह, कृष्णा पांडे, आलोक सिंह, हिमांशु प्रताप सिंह, संजीव सिंह आदि लोग रहे।
🎊 भाजपा के कुछ कार्यकर्ताओं ने पं. दीनदयाल चबूतरा टीडी कालेज के लोगों को मिठाई खिलाकर बधाई दी। भाजपा नेता अनूप सिंह ने कहा कि आज के बिहार में एनडीए की भारी बहुमत से जीत केवल एक सामान्य जीत नहीं बल्कि यह राष्ट्रवादी विचारधारा की व्यापक स्वीकृति है। यह चुनाव परिणाम तुष्टिकरण, आतंकीवाद और अवैध घुसपैठ के विरुद्ध स्पष्ट जनादेश है।
🌼 इस अवसर अरविंद शुक्ला, बिनोद तिवारी, संजय राय, सुरजीत सिंह, अनूप सिंह, सोनू सिंह, अमित सिंह, देवेन्द्र सिंह, पंकज राय, दिग्विजय सिंह, संजय चौबे, अश्वनी सिंह, दीवान सिंह,संदीप तिवारी,शत्रुघ्न राय, संतोष पाठक,अमित गुप्ता, भ्रुगुनाथ,श्रीवास्तव,धर्मेन्द्र तिवारी, किम्पू सिंह आदि लोग शामिल हुए।
![]()

