Breaking News

Ballia-बढ़ती ठंड और शीतलहर को देखते हुए अलाव जलाने और रैन बसेरों की व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग

🌍 बलिया। दिनोंदिन बढ़ती ठंड और पछुआ हवाओं से गिरते तापमान ने ठिठुरन बढ़ा दी है। कड़ाके की सर्दी में सबसे ज्यादा परेशानी उन लोगों को हो रही है जिनके सिर पर छत नहीं है।

🏠 समाजवादी पार्टी प्रवक्ता सुशील कुमार पांडेय ‘कन्हजी’ ने जिला प्रशासन से ऐसे असहाय और जरूरतमंदों को ठंड से राहत दिलाने की मांग की है। कन्हजी ने प्रशासन का ध्यान सड़कों किनारे जीवन यापन करने वाले निर्धन लोगों की ओर आकर्षित करते हुए कहा कि वर्तमान में पड़ रही भीषण ठंड जानलेवा साबित हो सकती है।

🧥 उन्होंने मांग की कि जनपद में संचालित सभी रैन बसेरों को सुव्यवस्थित किया जाए। यह सुनिश्चित हो कि वहां केवल बिस्तर ही नहीं, बल्कि भीषण ठंड से बचाव हेतु पर्याप्त कंबल और साफ-सफाई की व्यवस्था हो। रैन बसेरों में शरण लेने वाले बेघर और अत्यंत गरीब लोगों के लिए प्रशासन या स्वंयसेवी संस्थाओं के सहयोग से रात्रि में गरम भोजन और पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाए।

🛌 प्रशासन द्वारा चिन्हित किए गए निर्धन परिवारों और फुटपाथ पर सोने वालों के बीच युध्द स्तर पर कंबल वितरण का कार्य शुरू किया जाए।

❄️ सुशील कुमार पांडेय ‘कन्हजी’ ने कहा, “बलिया की धरती हमेशा से सेवा और समर्पण की परिचायक रही है। इस कड़ाके की ठंड में कोई भी गरीब खुले आसमान के नीचे सोने को मजबूर न हो, यह हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। जिला प्रशासन को संवेदनशीलता दिखाते हुए तत्काल राहत कार्य जमीन पर उतारने चाहिए।”

🧣 उन्होंने स्थानीयर नगर निकायों और ग्राम पंचायतों से भी अपील की कि वे अपने स्तर पर सार्थक स्थानों पर अलाव जलवाना सुनिश्चित करें ताकि राहगीरों और मजदूरों को राहत मिल सके।

Loading

Back
Messenger