Breaking News

Ballia-ई रिक्शा की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप घायल, बढ़ती दुर्घटनाओं से ग्रामीणों में आक्रोश

🌍 बलिया। वाहनों की तेज रफ्तार पर कोई लगाम नहीं कसने के कारण और बेहतरतीब वाहन चलाने से बलिया-बैरिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगातार हादसे हो रहे हैं। धड़मपुरा गांव के सामने रविवार की शाम हल्दी से आ रही ई-रिक्शा से टकरा जाने के कारण एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।

🏍️ बताया गया कि मझौवा ग्राम निवासी जयप्रकाश गिरी उम्र 32 अपनी बाइक से बेलहरी से अपने गांव वापस आ रहे थे, इसी बीच हल्दी की तरफ से आ रही ई-रिक्शा से टक्कर हो गई। टक्कर से जयप्रकाश गिरी घायल हो गए। सूचना पर पहुंची हल्दी पुलिस ने उन्हें एंबुलेंस से इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।

🚑 क्षेत्र में लगातार हो रही दुर्घटनाओं से लोगों में आक्रोश है। उनका कहना है कि क्षेत्र में ई-रिक्शा, बाइक और ट्रैक्टर जैसे वाहन अक्सर बेहतरतीब चलते हैं और सड़कों पर इनकी इतनी तेज रफ्तार होती है कि अक्सर बेकाबू हो जाते हैं। कार और अन्य एसयूवी वाहनों की रफ्तार का तो कहना ही क्या। इन सबकी वजह से आए दिन हादसे हो रहे हैं।

🚔 धड़मपुरा के ग्रामीणों ने क्षेत्र में वाहनों की रफ्तार पर लगाम कसने के लिए पुलिस गश्त और चेकिंग बढ़ाने की मांग की।

Loading

Back
Messenger