Breaking News

पांच करोड़ से अधिक की परियोजनाओं की समीक्षा में डीएम सख्त, लापरवाही पर एफआईआर की चेतावनी

📰 जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने पांच करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली निर्माण परियोजनाओं की भी अलग से समीक्षा की। समीक्षा के दौरान कई विभागों में गंभीर लापरवाही सामने आने पर उन्होंने सख्त रुख अपनाया।

🛠️ परियोजना विभाग की परियोजनाओं में व्यय का स्पष्टीकरण न देने और ठेकेदारों द्वारा समय पर कार्य पूर्ण न करने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई और चेतावनी दी कि प्रगति नहीं होने पर ठेकेदारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।

📊 उन्होंने उत्तर प्रदेश विकास परिषद निर्माण इकाई, यूपीसीडको तथा समाज कल्याण विभाग को निर्देश दिया कि राजकीय आश्रम पद्धति बालिका विद्यालय, हुसैनाबाद कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, बेरुआरबारी के निर्माण कार्यों में तेजी लाई जाए और तय समय सीमा में कार्य पूर्ण किया जाए।

🏗️ बैठक में सीएमओ, डीईडीओ आनंद प्रकाश, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Loading

Back
Messenger