🌍 बलिया। योगी आदित्यनाथ सरकार के प्रयास में 9 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में जनपद बलिया के गंगा बहुद्देशीय सभागार में 24 मार्च 2026 एवं 25 मार्च 2026 को दो दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस मेले में बड़ी संख्या में युवाओं ने प्रतिभाग कर रोजगार के अवसरों का लाभ उठाया।
📄 मेले में वर्धमान टेक्सटाइल्स (हिमाचल प्रदेश) एवं रमाया हेल्थ केयर जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लिया। कुल 123 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार किया गया, जिसमें से 52 अभ्यर्थियों को मौके पर ही ऑफर लेटर प्रदान किए गए। इस अवसर पर जिला सेवायोजन अधिकारी विकास कुमार उपस्थित रहे।
📝 उनके साथ कार्यालय के कर्मचारी अखिलेश अहमद एवं मुकेश कुमार सिंह भी मौजूद रहे और मेले के सफल आयोजन में सहयोग दिया। जिला प्रशासन की ओर से आयोजित इस रोजगार मेले को युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर माना जा रहा है, जिससे उन्हें निजी क्षेत्र में रोजगार पाने का मंच मिला। अधिकारियों ने बताया कि भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजनों के माध्यम से युवाओं को रोजगार से जोड़ने का प्रयास जारी रहेगा।
![]()

