Breaking News

Ballia-मंत्री ओम प्रकाश राजभर बोले सपा अध्यक्ष ‘अखिलेश यादव से जब भी सामना होता है गुस्सा आ जाता है’

📰 अमित उपाध्याय, बलिया। फेफना, बलिया। पूर्व मंत्री और अब भाजपा नेता नादिर राय की तरफ से रतसर बाजार में जनसंपर्क महा रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, पंचायती राज मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर, राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी समेत भाजपा के तमाम नेता शामिल हुए।

🗣️ रतसर बाजार की इस रैली में ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी और इसके मुखिया अखिलेश यादव पर जम कर निशाना साधा। ओपी राजभर ने भोजपुरी में कहा कि अखिलेश यादव ने उन्हें तलाक दे दिया था जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया और इसी वजह से अखिलेश यादव से सामना होता है तो उन्हें गुस्सा आ जाता है। राजभर ने सपा और कांग्रेस को दगा हुआ कारतूस भी करार दिया। दावा किया कि 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में सपा 27 सीट भी नहीं जीत पाएगी।

📢 इस दौरान राजभर ने कहा कि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी गरीब, पिछड़े, अति पिछड़े, दलित, वंचित एवं शोषित समाज के सम्मान, अधिकार और भागीदारी के लिए निरंतर संघर्षरत है। कहा कि उनके लिए राजनीति का उद्देश्य केवल सत्ता प्राप्त करना नहीं, बल्कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े प्रत्येक व्यक्ति तक न्याय, सम्मान और विकास का लाभ पहुंचाना है।

🔍 नारद राय की इस जनसंपर्क रैली का मुख्य उद्देश्य भाजपा सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना था। मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि संगठन की सबसे बड़ी शक्ति बूथ स्तर के समर्पित कार्यकर्ता हैं। प्रत्येक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता घर-घर जनसंपर्क कर पार्टी की नीतियों, सिद्धांतों और सामाजिक न्याय के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाएं तथा मिशन 2027 की सफलता के लिए संगठन को अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाएं।

🗳️ इस रैली में पूर्व सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त, रविंद्र कुशवाहा, राजधारी सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा, दिनेश पाठक, सुनील सिंह समेत बलिया भाजपा के कई बड़े नेता मौजूद रहे। इस रैली को नारद राय की शक्ति प्रदर्शन रैली के रूप में देखा जा रहा है क्योंकि विधानसभा चुनावों में अब अधिक महीनों से भी कम का वक्त बचा है।

📅 इस रैली के अलावा ओपी राजभर आज रसड़ा में श्रीनाथ जी मठ में भी गए। उन्होंने श्रीनाथ जी के पावन श्रीचरणों में पूजा-अर्चन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मठ में धर्म, सनातन संस्कृति, सामाजिक समरसता, राष्ट्रहित एवं जनसेवा जैसे विषयों पर चर्चा भी की। इस अवसर पर श्रीनाथ जी मठ की ओर से उन्हें स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।

Loading

Back
Messenger