Breaking News

Ballia-मुंडन संस्कार में महिला गिरोह ने उड़ाया मंगलसूत्र, हल्दी पुलिस ने तीन महिलाओं को किया गिरफ्तार

📰 हल्दी, बलिया। हल्दी थाना क्षेत्र में आयोजित एक मुंडन संस्कार कार्यक्रम के दौरान महिला गिरोह द्वारा चोरी और झपटमारी की सनसनीखेज घटना सामने आई।

🔍 पीड़िता बिंदू देवी पत्नी रामदुलारे यादव निवासी बहुलीबांध थाना कासिमाबाद जनपद गाजीपुर अपने साथ किरण देवी निवासी नवकागांव (माझा) थाना रेवती, रीना देवी निवासी ग्राम भोजपुर थाना सुखपुरा, श्रवण कुमार गिरी, आकाश कुमार गिरी, सोनू ठाकुर व मोहन ठाकुर के साथ थाना हल्दी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

🗂️ मामले में सक्रिया हुई हल्दी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संगठित महिला चोर गिरोह की तीन सदस्याओं किरण देवी, मुन्नालालाल निवासी संसारपार थाना बड़हलगंज जनपद गोरखपुर, राजकुमारी देवी पत्नी बादल कुमार तथा ननदनी देवी पत्नी प्रमोद कुमार निवासी हड़ुआ औरंगाबाद थाना सलेमपुर जनपद देवरिया को गिरफ्तार कर लिया। इनके साथ 11 वर्षीय नाबालिग को भी हिरासत में लिया गया।

🔎 पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया एक मंगळसूत्र बरामद किया है। जांच में सामने आया कि यह गिरोह धार्मिक आयोजनों और भीड़भाड़ वाले कार्यक्रमों को निशाना बनाकर वारदात करता था। थाना हल्दी में मुकदमा संख्या 26/2026 दर्ज कर बीएसएनएस की धाराएं 304(2), 3(5) व 317(2) लगाई गई हैं।

🚔 गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक अजय कुमार सिंह, महिला कांस्टेबल श्वेता अग्रहरी, बिंदु देवी तथा कांस्टेबल कृश्णा यादव शामिल रहे। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Loading

Back
Messenger