Breaking News

Ballia-जननायक चंद्रशेखर यूनिवर्सिटी स्थापना दिवस के प्रथम दिन खेल एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम

📰 बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के दसवें स्थापना दिवस पर आयोजित द्विवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ रविवार को हुआ। इस अवसर पर प्रातः प्रारंभ सत्र में पारंपरिक खेल समारोही आयोजन किया गया।

🎉 परिषर के प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों ने वॉलीबॉल, खो-खो, रस्साकशी, बैडमिंटन जैसे खेलों में प्रतिभाग किया। खेल समारोही उद्घाटन गोर्खपुर विश्वविद्यालय के प्रो. नसीम अहमद एवं प्रो. आर. के. सिंह ने किया।

🏆 परिषर के क्रीड़ा समिति के सदस्यों ने इस समारोही आयोजन किया, समन्वयक डॉ. विवेक यादव रहे।

📚 अपराह्न द्वितीय सत्र में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। इस सत्र के मुख्य अतिथि अनिल झा, जिला न्यायाधीश, बलिया एवं विशिष्ट अतिथि पुनीत गुप्ता,अतिरिक्त जिला न्यायाधीश, बलिया, शैलेश पांडेय, सीजेएम, बलिया एवं एडीएम रंजीत राम गुप्ता, बलिया रहे।

🎭 मुख्य अतिथि ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम हमारी परंपरा, पहचान, जीवन शैली और संस्कारों को जीवंत रखते हैं। यह कार्यक्रम समाज में एकता, सृजनात्मकता और सांस्कृतिक चेतना को सशक्त बनाते हैं।

🎶 संगीत विभाग के विद्यार्थियों उमेश ने मुझसे तुम याद आते हो, प्रशांत ने भजन तेरी शरण में आ के मैं धन्य हो गया, सुनीता ने जननायक का स्वप्न साकार हुआ बलिया में, अजीत शर्मा ने मैं अकेले कुछ नहीं, जगपाल ने छाप तिलक सब छीनी और नैन्सी ने शिख्षा है जीवन में बहुत जरूरी गीत प्रस्तुत किया।

🎤 तबले पर संगीत लवकेश एवं शिवेंद्र ने, ऑक्टोपैड पर सानी कुमार रहे।

🎼 वर्षा, दीक्षा, सुनीति, पुनीता, अनामिका, दीपिका एवं सोनी ने नृत्य प्रस्तुत किया। संचारलन सांस्कृतिक समिति की समन्वयक डॉ. रजनी चौबे ने एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ. सरिता पांडेय ने किया।

📖 डॉ. नीरा गुप्ता, वित्त अधिकारी आनंद दूबे, कुलसचिव एस एल पाल, शैक्षणिक निदेशक डॉ. पुष्पा मिश्रा, चीफ प्राक्टर डॉ. प्रियंका सिंह, डीएसडब्लू डॉ. अजय चौबे, डॉ. विनीत सिंह, डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, डॉ. प्रेमभूषण, डॉ. सौम्या आदि परिषर के प्राध्यापक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Loading

Back
Messenger