📰 बलिया में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर लगातार सवाल उठते रहे हैं, अब प्रशासन की तरफ से इसे नई दिशा देने की तैयारी हो रही है। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने मंगवार को प्रस्थापित मेडिकल कॉलेज निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लेने के लिए प्रस्थापित स्थल का जायजा लिया।
🏥 निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि करीब 15 एकड़ क्षेत्रफल में स्थित पुरानी जेल परिसर में नए मेडिकल कॉलेज की स्थापना की जाएगी। उन्होंने मेडिकल कॉलेज के निर्माण से संबंधित नक्शे का अवलोकन किया और कार्यदायी संस्था से निर्माण कार्य की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था को निर्देश देते हुए कहा कि जून माह में मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास प्रस्थापित है, इसलिए सभी तैयारियां समय से पूरी कर ली जाएं।
🔍 उन्होंने निर्माण कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश भी दिए। साथ ही मेडिकल कॉलेज में प्रारंभिक चरण में 100 छात्रों का रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। जिलाधिकारी ने कॉलेज की ओपीडी क्षमता और स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार को लेकर भी विस्तृत जानकारी ली।
📋 निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यदायी संस्था को निर्देश दिया कि वर्तमान में परिसर में संचालित सीएमओ कार्यालय को स्थानांतरित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग से आवश्यक एनओसी प्राप्त की जाए, ताकि निर्माण कार्य में कोई बाधा न आए।
![]()

