🌍 भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित पंच. दीन्दयाल उपाध्याय प्रादेशिक महासभा-2026 के अंतर्गत चल रहे दो दिवसीय प्रादेशिक शिविर के दूसरे दिन गुरुवार को विभिन्न विषयों पर गहन चर्चा हुई।
🗣️ प्रादेशिक सत्रों में पार्टी की विचारधारा, मीडिया प्रबंधन, सोशल मीडिया, सरकार की योजनाओं तथा संगठनात्मक कार्यप्रणाली पर वक्ताओं ने विस्तार से मार्गदर्शन दिया।
📚 चतुर्थ सत्र में भाजपाके प्रदेश प्रवक्ता आनंद दूबे ने मीडिया प्रबंधन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्तमान समय में सटीक संवाद और प्रभावी प्रस्तुति संगठन को मजबूती बनाने का माध्यम है।
📰 वहीं, सौरभ ने सोशल मीडिया एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के बढ़ते प्रभाव पर चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं को डिजिटल माध्यमों के प्रभावी उपयोग की जानकारी दी।
💡 पंचम सत्र में साकेत सिंह सोनू एवं डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने व्यावहारिक प्रबंधन पर चर्चा करते हुए संगठनात्मक कार्यों में अनुशासन, समन्वय और व्यवहार कुशलता की आवश्यकता बताई।
🔍 सप्तम सत्र में भाजपागोरखपुर के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक सिंह ने भाजपा के इतिहास एवं विकास यात्रा पर प्रकाश डालते हुए पार्टी की वैचारिक पृष्ठभूमि और संघर्षों की जानकारी दी।
🌐 अष्टम सत्र में प्रदेश सरकार के मंत्री दयाशंकर सिंह ने गरीब कल्याण योजनाओं एवं उनके क्रियान्वयन में संगठन की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में कार्यकर्ताओं की अहम जिम्मेदारी है।
📈 नवम सत्र में देवरिया के विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने देश के समक्ष वर्तमान चुनौतियों एवं नैरेटिव के विषय पर विचार रखते हुए कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सजग रहने का संदेश दिया।
🛠️ दशम सत्र में हरिचरण कुशवाहा ने विचार परिवर के विस्तार एवं संगठन की वैचारिक एकजुटता पर चर्चा की।
🔎 अंतिम एवं ग्यारहवें सत्र में भाजपाके प्रदेश महामंत्री एवं विधान परिषद सदस्य अनुप गुप्ता ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं बल्कि राष्ट्र सेवा के संकल्प के साथ कार्य करने वाला संगठन है। संगठन की सफलता का आधार बूथ स्तर तक सक्रियता एवं समर्पित कार्यकर्ता होते हैं। उन्होंने कहा कि वे जनता के बीच जाकर सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से पहुंचाएं तथा समाज के प्रत्येक वर्ग से निरंतर संवाद बनाए रखें। अनुप गुप्ता ने कहा कि संगठन में अनुशासन, समायबद्धता और समर्पण ही कार्यकर्ता की सबसे बड़ी पहचान होती है। उन्होंने बूथ संरक्षक पर जोर देते हुए कहा कि मजबूत बूथ ही मजबूत संगठन की नींव है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की विचारधारा का वाहक है और उसे समाज में सकारात्मक वातावरण निर्माण की जिम्मेदारी निभानी चाहिए।
🗳️ प्रादेशिक शिविर में जिले भर से आए भाजपा पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। दो दिन चले प्रादेशिक सत्रों में कार्यकर्ताओं ने विभिन्न विषयों पर जानकारी प्राप्त कर संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
🗺️ इस मौके पर निरज शेखर, रविशंकर सिंह, उपेंद्र तिवारी, संजय मिश्रा, आनंद स्वरूप शुक्ला, संजय यादव, नारद राय, सुरेंद्र सिंह, विनोद शंकर दूबे, बाल्मिकि त्रिपाठी, सुनीता श्रीवास्तव, शेषनाथ आचार्य, छत्तू राम, जय प्रकाश साहू, विजय बहादुर सिंह, अमरजीत सिंह, संतलाल गुप्ता आदि लोग रहे।
📅 अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा ने किया।
![]()

