Breaking News

बलिया शहर कोतवाली क्षेत्र में दो पक्षों के बीच मारपीट, ईंट-पत्थर चले

📰 बलिया। शहर कोतवाली क्षेत्र में राजपूत नेवरी मोहल्ला में दो पक्षों के बीच मामूली बात पर झगड़ा हुआ। विवाद बढ़ते-बढ़ते गंभीर रूप ले लिया। इस दौरान जमकर ईंट-पत्थर चले।

🚔 पुलिस के मुताबिक, अभय पटेल, शिव गुप्ता और मितिलेश गुप्ता (निवासी बेदुवा बांध, बिचला घाट, थाना कोतवाली नगर, बलिया) मोटरसाइकिल से राजपूत नेवरी गली से जा रहे थे। इसी बीच, एकबाल पुत्र मोहम्मद शाहिद, अब्दुल्ला पुत्र सरगी बशीर अहमद और परवेज रशीद पुत्र मोहम्मद असलम (निवासी राजपूत नेवरी) से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इस दौरान द्वितीय पक्ष ने ईंट-पत्थर से हमला कर दिया।

⚠️ इससे अभय पटेल की मोटरसाइकिल की टंकी और वहीं पर खड़ी एक ई-रिक्शा का शीशा टूट गया। हालांकि, किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में लेकर जांच कर रही है।

Loading

Back
Messenger