Breaking News

Ballia-महाशिवरात्रि, रमजान और होली के दौरान किसी ने शांति भंग की कोशिश की तो कठोर कार्रवाई

🌐 बलिया। आगामी महाशिवरात्रि, रमजान, होली एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों को सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह और पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने की। इसमें जनपद के समस्त अधिकारी-कर्मचारी, विभिन्न थाना क्षेत्रों के संभ्रांत नागरिक, डीजीजे संचालक तथा अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

🗓️ बैठक में अधिकारियों ने शांति एवं माननीय न्यायालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों से सभी को अवगत कराते हुए त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित लोगों को आश्वस्त किया कि सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। साथ ही सभी से आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ शांतिपूर्वक त्योहार मनाने की अपील की।

🚨 पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बलिया पुलिस द्वारा लगातार भीड़भाड़ वाले स्थानों, बाजारों और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों के आसपास भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया जा रहा है। दुकानदारों और आमजन से संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया जा रहा है। इसके साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों और वस्तुओं की सघन चेकिंग भी की जा रही है।

🛡️ अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यदि किसी भी प्रकार का तत्व द्रवारा त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास किया जाता है, तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कठोर विधिक कार्रवाई की जाएगी। बैठक में सभी संबंधित विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए।

Loading

Back
Messenger