Breaking News

Ballia-जेएनसी यूनिवर्सिटी बलिया के छात्र को खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम 2025 में मिला दूसरा स्थान,  कुलपति ने दी बधाई

🌍 जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय बलिया के छात्र को खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम 2025 में मिला दूसरा स्थान

🎓 बलिया: जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के छात्र सूरज यादव ने जयपुर, राजस्थान में आयोजित खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम 2025 में 20 किलोमीटर पैदल चाल में दूसरा स्थान (रजत पदक) प्राप्त किया। यह प्रतियोगिता 24 नवंबर से 4 दिसंबर तक आयोजित है। सूरज यादव ने पूरे उत्साह एवं धैर्य के साथ 2 दिसंबर 2025 को 20 किलोमीटर पद चल में प्रतिभाग किया और रजत पदक हासिल कर जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया।

🏃‍♂️ सूरज यादव अपनी प्रतिभा के बल पर अंतर महाविद्यालय क्रीड़ा प्रतियोगिता के बाद ओल इंडिया खेल में हिस्सा लेकर खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम के लिए चयनित हुए थे।

🗣️ सूरज यादव को विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर संजीत कुमार गुप्ता ने बधाई देते हुए कहा कि यह बहुत ही सराहनीय कार्य है और छात्रों को हर प्रतियोगिता में प्रतिभाग करना चाहिए एवं प्रतियोगिता में अव्वल आने का प्रयास करना चाहिए।

📚 कुलसचिव एस. एल. पाल, निदेशक शैक्षणिक डॉ. पुष्पा मिश्रा, चीफ प्राक्टर डॉ. प्रियंका सिंह, छात्र कल्याण अधिकारी डॉ. अजय कुमार चौबे, विशेष कार्याधिकारी क्रीड़ा समिति के सचिव डॉ. विवेक कुमार सिंह, समन्वयक डॉक्टर फुल बदन सिंह, क्रीड़ा समिति के सदस्य डॉ. विवेक कुमार यादव, डॉ. अभिषेक त्रिपाठी डॉक्टर प्रेमभूषण यादव, डॉ. रामशरण यादव डॉ. प्रज्या, डॉ. रंजना मल्ल एवं विश्वविद्यालय परिसर के समस्त प्राध्यापक ने सूरज यादव को बधाई दी।

Loading

Back
Messenger