Breaking News

Ballia-पूर्व मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला बाल-बाल बचे, ट्रक ने मारी कार में टक्कर

🚨 बलिया. पूर्व मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला रविवार की रात एक बड़े सड़क हादसे में बाल-बाल बच गए। लखनऊ से घर लौटते समय बलिया में संवराक के पास सड़क किनारे खड़ी उनकी गाड़ी में तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। यह घटना रविवार रात करीब 9 बजे की बताई जा रही है।

🚗 प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पूर्व मंत्री की गाड़ी कुछ देर के लिए सड़क किनारे रुकी हुई थी। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक ट्रक ने नियंत्रण खो दिया और सीधे खड़ी गाड़ी में जा भिड़ा। टक्कर इतनी तेज थी कि पूर्व मंत्री की कार का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

🛠️ गणिमत रही कि हादसे के बाद पूर्व मंत्री आनंद स्वरूप पूरी तरह सुरक्षित थे और उन्हें किसी प्रकार की गंभीर चोट नहीं आई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में जुट गए।

🚑 हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और ट्रक चालक से पूछताछ शुरू की। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को दुर्घटना का कारण माना जा रहा है।

🕵️‍♂️ पूर्व मंत्री के सुरक्षित रहने पर उनके समर्थकों और शुभचिंतकों ने राहत की सांस ली है। वहीं, पुलिस मामले की जांच कर रही है और क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क से हटाकर यातायात बहाल कराया गया।

Loading

Back
Messenger