Breaking News

Ballia-भव्य भृगु मंदिर कॉरिडोर के निर्माण की तैयारी, जमीन अधिग्रहण होगा, अतिक्रमण हटेगा, सर्वे पूरा

📰 बलिया। भ्रुगु मंदिर कॉरिडोर के निर्माण के लिए आज आर्किटेक्ट प्लानर के साथ डिजिटल जियो पोजिशनिंग सिस्टम (DGPS) से सर्वे किया गया। आज सर्वे के दौरान सर्वे टीम के साथ मुख्य राजस्व अधिकारी, भ्रुगु मंदिर समिति के सदस्य सहित पुजारी भी उपस्थित थे।

📍 मुख्य राजस्व अधिकारी त्रिभुवन ने बताया कि कल मंदिर समिति और पुजारियों की अंतिम निर्णय हेतु बैठक की जाएगी। बताया कि सर्वे में निम्नलिखित महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं:

  • 📊 भ्रुगु कॉरिडोर में ददरी मेला स्थल, पवित्र गंगा नदी और भ्रुगु मंदिर जोड़ने जाऐंगे ताकि कॉरिडोर का पौराणिक महत्व स्थापित हो सके।
  • 🔍 भ्रुगु मंदिर समिति और पुजारी मंदिर के मुख्य गर्भ गृह को छोड़कर सभी मंदिर की संरचना का सांस्कृतिक कला मूताबिक जीर्णोद्धार और मंदिर परिसर के सुंदरीकरण पर सहमत हुए।
  • 🏛️ मंदिर परिसर के बाहर मुख्य सड़क के किनारे बने अवैध अतिक्रमण हटाने पर सहमति बनी।
  • 🏗️ मुख्य सड़क के किनारे की भूमि का अधिग्रहण प्रस्ताव भी किया जाएगा ताकि उचित मुहावजा दिया जा सके।
  • 🚧 मंदिर परिसर के चारों तरफ के रास्तों को खोलते हुए भव्य गेट का निर्माण होगा।

🗺️ इस पूरे मामले पर चित्तरगुप्त मंदिर समिति और भ्रुगु मंदिर समिति से बुद्ववार को वार्ता कर अंतिम सहमति बनाई जाएगी। मुख्य राजस्व अधिकारी ने बताया कि अंतिम निर्णय कर कॉरिडोर का आर्किटेक्ट डिजाइन तैयार कर अंतिम रूप दिया जाएगा।

Loading

Back
Messenger