Breaking News

Ballia-राष्ट्रीय लोक अदालत से आम जन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय, प्रचार वाहन को दिखाई हरी झंडी

🌍 उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया की ओर से आगामी राष्ट्र्रीय लोक अदालत का आयोजन 09 मई 2026, शनिवार को किया जाएगा। इसके व्यापक प्रचार-प्रसार एवं जनसहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से गुरुवार को दीवानी न्यायालय परिसर, बलिया से प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

🚗 जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बलिया अनिल कुमार झा ने राष्ट्र्रीय लोक अदालत की उपयोगिता, पारदर्शिता एवं सुलभ न्याय व्यवस्था के महत्व पर प्रकाश डालते हुए प्रचार अभियान की शुरुआत की। इस अवसर पर प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय बलिया अश्वनी कुमार दुबे, पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण संजीव कुमार तिवारी तथा नोडल अधिकारी लोक अदालत प्रभारी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

🗣️ कार्यक्रम का संचालन सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री चन्द्र प्रकाश तिवारी ने किया। बताया गया कि प्रचार वाहन जिले की समस्त तहसीलों का भ्रमण कर लोगों को राष्ट्र्रीय लोक अदालत के महत्व से अवगत कराएगा। इसके माध्यम से आमजन को जागरूक करने के लिए वे जुर्माने से दंडनीय मामलाओं, पारिवारिक विवाद, भूमि विवाद, बिजली एवं टेलीफोन बिल विवाद, टैक्स मामलाओं, चेक बाउंस प्रकरणों तथा सुलह योग्य फौजदारी मामलाओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान राष्ट्र्रीय लोक अदालत के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं।

📢 अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्र्रीय लोक अदालत में निस्तारित मामलों में अपील नहीं की जाती तथा इसमें समय और धन दोनों की बचत होती है। लोक अदालत द्वारा दिया गया समाधान न्यायालय के निर्णय के समान प्रभावी माना जाता है। ऐसे में लोग अपने मामलों को लोक अदालत में लगाकर सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय प्राप्त कर सकते हैं।

👥 कार्यक्रम में न्यायालय के समस्त अपर जनपद न्यायाधीश, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, सिविल जज, न्यायिक मजिस्ट्रेट, अधिवक्तागण, लीगल एड डिफेन्स काउंसिल, न्यायालय कर्मी, सुरक्षाकर्मी, पैरालीगल वालंटियर्स एवं वादकारी उपस्थित रहे। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे अपने लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण हेतु सच्चिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दीवानी न्यायालय परिसर, बलिया से संपर्क करें।

Loading

Back
Messenger