Breaking News

Ballia-पैथोलॉजी, झोलाछाप डॉक्टरों और निजी अस्पतालों की जांच-पड़ताल, शहर में नौ स्थानों पर छापेमारी

📰 बलिया में जनपद के निजी अस्पतालों में इलाज के दौरान मरीजों की मौत के कई मामलों के सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन हरकत में आया है। बृहस्पतिवार को अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (प्रशासनिक) डॉ. पद्मावती गौतम, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. योगेंद्र दास, डॉ. अभिषेक मिश्रा तथा चिकित्साधिकारी आयुर्वेद डॉ. विजय कुमार प्रजापति की टीम ने शहर के विभिन्न अस्पतालों और जांच केंद्रों का निरीक्षण किया।

🔍 इस दौरान शहर में कुल नौ स्थानों पर छापेमारी की गई। इनमें सिद्धि विनायक अल्ट्रासाउंड, मिश्रा पैथोलॉजी (जहां अल्ट्रासाउंड संचालित पाया गया), फ्रैक्चर क्लीनिक, गुलाब चंद हॉस्पिटल, शशि हॉस्पिटल, डॉ. आफताब आलम का क्लीनिक, जगदम्बा हॉस्पिटल, विनोद पैथोलॉजी और रत्ना हॉस्पिटल शामिल रहे। जांच के दौरान टीम ने विभिन्न बिंदुओं पर पड़ताल की और संदिग्ध अभिलेखों की जांच की।

🧑‍⚕️ जनपद में अपंजीकृत अस्पतालों, झोलाछाप चिकित्सकों और अवैध रूप से संचालित अल्ट्रासाउंड सेंटरों के खिलाफ प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। जिलाधिकारी के आदेश पर 28 मार्च तक विशेष सघन अभियान चलाया जाएगा। यह कार्रवाई आयुक्त आजमगढ़ के निर्देश के अनुपालन में की जा रही है। इसके तहत गठित टीमें अपने-अपने तहसील क्षेत्रों में अपंजीकृत चिकित्सक प्रतिष्ठानों और झोलाछाप चिकित्सकों की जांच करेंगी।

⚠️ अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जांच के दौरान किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संदिग्ध के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Loading

Back
Messenger