📰 आतिरेक उपाध्याय, हल्दी: विकास खंड बेलहरी के बबुआपुर सोनवानी स्थित मठ में पूज्य मठाधीश संत श्री सुदर्शन दास जी महाराज की स्मृति में बुधवार को श्री योगी बाबा के प्रांगण में भव्य ब्रह्मभोज का आयोजन हुआ। इसमें क्षेत्र सहित दूर-दराज से बड़ी संख्या में साधु-संत व श्रद्धालु पहुंचे।
📜 कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार व पूजा-अर्चना से हुआ। संत हरिसेवक दास जी ने श्रद्धांजलि अर्पित की। शिष्य गुड्डू दास जी महाराज ने श्रद्धा करम संपन्न कराया, जबकि पंडित अशोक कुमार पांडेय ने विधि-विधान से कर्मकांड कराया।
🙏 संतों ने उनके जीवन को प्रेरणादायी बताया। भजन-कीर्तन व सत्संग से वातावरण भक्तिमय रहा। ब्रह्मभोज में सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन में बड़ी संख्या में ग्रामिण व गणमान्य लोग मौजूद रहे।
![]()

