Breaking News

हल्दी थाना से निकली तिरंगा यात्रा, लोगों ने बड़ी संख्या में उत्साह के साथ लिया हिस्सा

📰 हल्दी, बलिया। हर घर तिरंगा अभियान के तहत बृहस्पतिवार को हल्दी थाना से बीआरसी केंद्र हल्दी परिसर सेनेनी शिलापट्ट तक तिरंगा यात्रा निकाली गई।

🎉 भाजपानेता बृजेश दुबे ‘रिंकू’ के नेतृत्व में निकाली यात्रा में भाजपाकार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

🚩 तिरंगा हाथों में लेकर चल रहे कार्यकर्ता देशभक्ति के नारों से वातावरण को गूंजायमान करते रहे। यात्रा के दौरान ‘वंदे मातरम्’ और ‘भारत माता की जय’ के जयघोष से पूरा क्षेत्र देशभक्ति के रंग में रंग गया।

📜 सेनेनी शिलापट्ट पर पहुंचकर स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों को श्रद्धांपूर्वक नमन किया गया।

👥 इस दौरान हर्ष सिंह, धर्मेंद्र सिंह, रंधीर सिंह चीकू, राजेंद्र पांडेय, अजय किशोर सिंह, अवधेश सिंह, श्रीप्रकाश राय पप्पू, बृजकिशोर पाठक, ज्ञानेश्वर श्रीवास्तव, राजीव दुबे, निर्मला सिंह, बृजबूषण पांडेय, अजहल हुसैन, बृजेश कुमार पांडेय, संतोष सिंह पिंटू, मंटू सिंह, अमित सिंह, वीरेंद्र चौबे, दिनेश पाठक, सोनू पाठक, विक्रमादित्य चौबे, संपूरणानंद, हरिशंकर पाल समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद रहे।

Loading

Back
Messenger