Breaking News

बलिया के प्राइवेट अस्पताल में महिला और जुड़वा बच्चों की मौत के मामले में डॉक्टर गिरफ्तार

📰 बलिया। कोतवाली थाना क्षेत्र में प्रसूता व उसके जुड़वा बच्चों की मौत के मामले में पुलिस ने एक डॉक्टर को गिरफ्तार किया है। इस मामले को लेकर मृतका के परिजन और ग्रामीणों ने डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर काफी हंगामा किया था और अब कार्रवाई हुई है।

👮‍♂️ पुलिस के अनुसार 13 जनवरी 2026 को वादी ने थानेरि देकर आरोप लगाया था कि उसने अपनी पत्नी को पूर्वांचल हॉस्पिटल में भर्ती कराया था, जहां ऑपरेशन के बाद जुड़वा बच्चों की मौत हो गई। आरोप है कि डॉक्टर आदित्य सिंह ने पहले महिला की सस्ती ठीके बताई, लेकिन बाद में हार्ट अटैक की बात कहकर रेफर कर दिया गया, जबकि उस समय उसकी मृत्यु हो चुकी थी। वादी ने इलाज में लापरवाही के कारण तीनों की मौत का आरोप लगाया था।

📄 मामले में थाना कोतवाली में मुकदमा संख्या 101/2026 धारा 105 बीआईएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत कर जांच की जा रही थी। इसी क्रम में 29 मार्च को उपनिरीक्षक सौरभ कुमार सिंह ने टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर आरोपी डॉ. आदित्य सिंह (32) निवासी बैरिया को पूर्वांचल हॉस्पिटल से गिरफ्तार कर लिया।

🔍 पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए आरोपी को न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सौरभ कुमार सिंह, कांस्टेबल प्रवीश तिवारी और कांस्टेबल संदीप कुमार यादव शामिल रहे।

Loading

Back
Messenger