📅 बलिया: जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह के निर्देश पर जनपद बलिया में समस्त परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक विद्यालय, अशासकीय सहायता प्राप्त व अन्य समस्त बोर्डों से संचालित विद्यालयों में दिनांक 29 एवं 30 दिसंबर 2025 को छात्र-छात्राओं का अवकाश रहेगा। वहीं समस्त शिक्षण एवं अन्य स्टाफ विद्यालय पर समय से उपस्थित रहकर शासकीय एवं विभागीय कार्यों का संपादन करेंगे।
📚 अत्यधिक शीतलहर: कोहरे, गलन एवं न्यूनतम तापमान में लगातार हो रही गिरावट के कारण छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं हित संरक्षण को दृष्टिगत रखते हुए यह फैसला किया गया है। जिलाबेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह ने समस्त विद्यालयों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन करने का निर्देश दिया है।
![]()

