उमेश गुप्ता, बिल्थरारोड
🌍 ग्राम सभा कुशहा भाड़ में स्थित एक एचपी गैस गोदाम पर सोमवार को प्लांट से गैस आपूर्ति न होने के कारण घरेलों व व्यावसायिक उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह चार बजे से ही सैकड़ों लोग सिलेंडर लेने के लिए लाइन में खड़े रहे, लेकिन गैस नहीं मिलने से उन्हें निराश होकर लौटना पड़ा।
🚚 बताया गया कि गोदाम बंद रहने और प्लांट से गैस न पहुंचने के कारण वितरण कार्य पूरी तरह ठप रहा। दूर-दराज क्षेत्रों से आए उपभोक्ताओं में आक्रोश देखने को मिला। कमर्शियल गैस न मिलने से होटल, ढाबा, चाय-नाश्ते की दुकानों पर भी असर पड़ा। कई दुकानदारों ने मजबूरी में कोयले के चूल्हे का सहारा लेना शुरू कर दिया है, जिससे उनका खर्च भी बढ़ गया है।
![]()

