Breaking News

चिलकहर अग्निकांड: घटना के दौरान लापता हुए बुजुर्ग दुकानदार का शव पोखरे में मिला, रहस्य गहराया

गड़वार, बलिया

🌟 गड़वार थाना क्षेत्र के चिलकहर ग्राम में सोमवर की भोर में लगी भीषण आग ने आज एक नया मोड़ ले लिया है। कल हुए हादसे में जहां दम घुटने से एक महिला और मासूम बच्चे की जान चली गई थी, वहीं घटना के दौरान लापता हुए दुकानदार मालिक झूलन चौरसिया (65 वर्ष) का शव आज संदिग्ध परिस्थितियों में गांव के ही शिव मंदिर के पोखरे से बरामद हुआ।

🔥 चिलकहर स्थित एक किराने की होलसेल दुकान में 16 मार्च की भोर में आग लग गई थी। इस भवन के एक हिस्से में दुकान थी और एक हिस्से में दुकानदार का परिवार रहता था। दुकान में अचानक कारणों से भीषण आग लग गई थी। पुलिस और फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन घर के अंदर फंसी एक महिला और उसके 4 वर्षीय बालक की दम घुटने से दर्दनाक मृत्यु हो गई थी। घटना के वक्त दुकान में मौजूद झूलन चौरसिया लापता हो गए थे।

🚒 फॉरेंसिक टीम और उच्चाधिकारियों ने मौके की जांच की, लेकिन लकिन उनका कुछ पता नहीं चला। वही जान बचाने के लिए छत से कूदे घायल बेटे का इलाज चल रहा है।

🔍 आज 17 मार्च को मृतक के पुत्र पंकज चौरसिया ने पुलिस को सूचना दी कि उनके पिता का शव गांव के शिव मंदिर पोखरे में तैरता पाया गया है। इस सूचना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई और भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस द्वारा शव का पंचायतीनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

🕵️ इससे पूर्व परिजनों द्वारा बताया गया था कि झूलन चौरसिया भोर में करीब ढाई बजे घर को बंद कर बाहर चले गए थे। अब उनका शव मिलने से मामला रहस्यमय हो गया है।

🚨 मौके पर पुलिस बल तैनात है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। उच्चाधिकारियों मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू की बारीकी से जांच कर रहे हैं कि आग लगने और बुजुर्ग की मौत के बीच क्या कोई संबंध है।

Loading

Back
Messenger