Breaking News

ददरी मेला में अच्छे प्रदर्शन वाले दुकानदार होंगे सम्मानित, ठेला-पटरी से लेकर बड़े कारोबारी सभी होंगे सम्मानित

? बलिया। एतिहासिक ददरी मेला में इस वर्ष एक नई पहल की जा रही है। पहली बार मेले में दुकानदार व्यवसायियों को उनके अच्छे प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान मेला समाप्ति के दिन ददरी मंच से प्रदान किया जाएगा।

? मुख्य राजस्व अधिकारी त्रिभुवन ने बताया कि दुकानदारों का चयन विभिन्न श्रेणियों में किया जाएगा, जिनमें प्रथमा, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार दिए जाएंगे। चयन की श्रेणियां इस प्रकार हैं- वेंडर जोन, खानपान, मनोरंजन, सौंदर्य प्रसाधन, गृहस्थ वस्तुएं एवं बर्तन, वस्त्र एवं ओनी वस्त्र, लकड़ी का सामान, गृह साज-सज्जा, बाल वस्तुएं जैसे खिलौने व पुस्तकें, देशी वस्तुएं जैसे चोखा-बाटी, खाजा आदि।

?️ जिलाधिकारी द्वारा तैनात सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट इन दुकानों का चयन करेंगे। चयन के आधार उत्पादों की शुद्धता एवं मानकता, दुकान की आकर्षक सजावट, ग्राहकों से व्यवहार, स्वच्छता एवं कूड़ा प्रबंधन, कैटरिंग सेवा की गुणवत्ता जैसे मानक होंगे।

? वेंडिंग जोन में ठेला और पटरी पर दुकान लगाने वाले छोटे व्यवसायियों से लेकर बड़े दुकानदारों तक सभी को सम्मानित किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य व्यापारियों में उत्साह बढ़ाना और मेले की गुणवत्ता को और बेहतर बनाना है।

Loading

Back
Messenger