Breaking News

Ballia-‘दुलारी बिटिया’ के मंचन से सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ उठाई आवाज

📰 दुबहर, बलिया। श्री महासरस्वती पूजन समिति विक्टर क्लब ओझवलिया बाजार के संयोजकत्व में चल रहे पांच दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम में ‘दुलारी बिटिया’ सामाजिक नाटक का मंचन किया गया।

🎭 नाटक के माध्यम से समाज में फैली कुरितियों जैसे बेटा-बेटी में फर्क, नशा, दहेज, नारी शिक्षा और शोषण को उजागर कर लोगों को जागरूक किया गया। लोगों को अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने व रूढ़िवादी सोच में बदलाव लाने के लिए प्रेरित किया गया।

📚 नाटक के शुभारंभ से पहले गायक धर्मेंद्र राय ने सुशील दुबे द्वारा लिखित सरस्वती वंदना व आरती की। हास्य कलाकार सुशील दुबे, मुनना गुप्ता, डॉ पप्पू वर्मा ने कामेडी के माध्यम से लोगों को खूब हंसाया।

🎤 बता दें कि इसी दिन सोमवर सुबह को बाजार में विक्टर क्लब के तत्वावधान में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने शिवलिंग बनाकर महादेव का रूद्राभिषेक किया। रूद्राभिषेक एकादशनी को पंडित योगेश पांडेय, चंद्रभान तिवारी, पवन चौबे, सपंकज चौबे ने वैदिक मंत्रोच्चारन के साथ संपन्न कराया।

🌟 ज्ञात हो कि उससे एक दिन पहले भी ओझवलिया बाजार में आजमगढ़ के कलाकारों द्वारा देवी-देवताओं के प्रसंग पर आधारित झांकी दिखाई गई। उक्त दोनों कार्यक्रमों को देखने के लिए लोगों का जनसैलाब उमड़ा, विशेषकर पुरुषों की अपेक्षा महिलाएं की संख्या, कहीं ज्यादा अधिक थी।

🎶 इस अवसर पर अध्यक्ष पिंटू राय, जितेंद्र वर्मा, सोनू दुबे,अक्षय कुमार,अजय कुमार,राज गुप्ता, सुल्तान अली,मुख्तार अली, अरविंद गुप्ता,रजत विराट, इमरान अली, सिंटू वर्मा, अभिषेक राय,छोटू शर्मा,धीरज गुप्ता,विकी गुप्ता आदि ने भूमिका निभाई।

Loading

Back
Messenger