एशिया कप 2025 का आगाज होने में अब बस कुछ ही घंटे बाकी हैं। इस बार का एशिया कप कई मायनों में खास है। सबसे दिलचस्प बात ये है कि 2025 एशिया कप टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा और इसमें कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी। इन सभी आठ टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है।
एशिया कप 2025 की शुरुआत 9 सितंबर से होगी। वहीं इसका फाइनल 28 सितंबर को खेल जाएगा। टूर्नामेंट के सभी मैच अबूधाबी और दुबई में खेले जाएंगे। टूर्नामेंट में सिर्फ एक डबल हेडर है। बाकी सभी मैच भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से शुरू होंगे। डबल हेडर वाले दिन शाम का मैच भारतीय समय के अनुसार साढ़ें पांच बचे से शुरू होगा।
2025 एशिया कप में भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीकांत, अफगानिस्तान, यूएई, हांगकांग और ओमान की टीमें हिस्सा ले रही हैं। टूर्नामेंट में सभी टीमें स्टेज में 3-3 मैच खेलेंगी। इसके बाद सुपर-4 राउंड खेला जाएगा। वहीं फिर 28 सितंबर को खिताबी भिड़ंत होगी।
2025 एशिया कप के लिए भारतीय टीम
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुबमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), जसप्रित बुमरा, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), हर्षित राणा, रिंकू सिंह
2025 एशिया कप के लिए पाकिस्तान क्रिकेट टीम
सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, फहीम अशरफ, फखर जमान, हारिस रऊफ, हसन अली, हसन नवाज, हुसैन तलत, खुशदिल शाह, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम जूनियर, साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, सलमान मिर्जा, शाहीन अफरीदी, सुफियान मोकिम