भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज चल रही है। इसके बाद दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आगाज होगा। 29 अक्तूबर से कैनबरा में इस सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा। इसके साथ ही भारतीय टीम की कमान सूर्यकुमार यादव के हाथों में होगी।
टी20 सीरीज के लिए भारतीय स्क्वॉड
सूर्यकुमार यादव कप्तान, शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, संजू सैमसन, रिंकू सिंह और वॉशिंगटन सुंदर।
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारत की वनडे टीम की कमान रोहित शर्मा की जगह शुभमन गिल को सौंपी गई है। फिलहाल दोनों टीमों के बीच अब तक दो मुकाबले खेले जा चुके हैं जिसे मेजबान टीम ने जीतकर सीरीज पर कब्जा जमा लिया है। वहीं अब तीसरा वनडे मुकाबला सिडनी में खेला जाएगा। जिसे जीतकर भारतीय टीम अपनी साख बचाना चाहेगी।