Breaking News

IND vs ENG: कटक में दूसरे वनडे में Shubman Gill बना डालेंगे वर्ल्ड रिकॉर्ड, बस करना होगा ये काम

भारत और इंग्लैंड कुछ ही देर में कटक के बाराबती स्टेडियम में दूसरा वनडे खेला जाएगा। इस मुकाबले में टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल इतिहास रच सकते हैं। पहले वनडे में गिल ने बेहतरीन प्रदर्शन किया था। जिसके बाद कटक में भी फैंस उनसे बेहतरीन पारी की उम्मीद कर रहे हैं। गिल वर्ल्ड रिकॉर्ड से महज 85 रन दूर हैं। ऐसे में वह साउथ अफ्रीका के दिग्गज खिलाड़ी हाशिम अमला को पछाड़ सकते हैं। 
शुभमन गिल ने अभी तक खेले गए अपने 48 मैचों में 2415 रन बनाए हैं। वह 2500 वनडे रन के आकंड़े से 85 रन ही दूर हैं। अगर कटक में वह कम से कम 85 रन बना लेते हैं तो वह सबसे कम पारियों में 2500 रन बनाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। कटक में अगर गिल ये कारनामा करते हैं तो   वह 50 से कम पारियों में ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बन जाएंगे। फिलहाल ये रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका के हाशिम अमला के नाम है। हाशिम ने 53 पारियों में वनडे में 2500 रन बनाए थे। 
शुभमन गिल ने 31 जनवरी, 2019 में वनडे में डेब्यू किया था। न्यूजीलैंड के हैमिल्टन में उन्होंने पहले वनडे में 9 रन बनाए। अब तक उन्होंने 48 मैचों में 2415 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 6 शतक और एक दोहरा शतक भी लगाया है। वहीं 15 अर्धशतक भी जड़े हैं। पहले वनडे  में गिल ने तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी की थी। 

Loading

Back
Messenger