Breaking News

Shubman Gill ने किया कमाल, शतक से चूके फिर भी बना दिया अनोखा रिकॉर्ड

शुभमन गिल ने मुंबई टेस्ट में भारत की पहली पारी के दौरान शानदार प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने 90 रन की पारी खेली लेकिन शतक से चूक गए। उन्होंने बावजूद इसके एक खास मुकाम अपने नाम किया है। दरअसल, गिल ने साल 2024 में 800 टेस्ट रन पूरे कर लिए हैं। वे ऐसा करने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बन गए हैं। भारती और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। 

बता दें कि, गिल भारत की पहली पारी के दौरान नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने आए। उन्होंने इस दौरान 146 गेंदों का सामना करते हुए 90 रन बनाए। गिल ने 7 चौके और 1 छक्का लगाया। उन्होंने इस पारी की बदौलत इस कैलेंडर ईयर में 800 टेस्ट रन पूरे कर लिए। शुभमन ऐसा करने वाले भारत के दूसरे और दुनिया के छठे बल्लेबाज हैं।  इस मामले में यशस्वी जायसवाल ने भी 2024 में 800 से ज्यादा टेस्ट रन बनाए हैं।

फिलहाल, टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को पहली पारी में 235 रनों के स्कोर पर ऑल आउट कर दिया था। वहीं दूसरी पारी में टीम संघर्ष कर रही है। इसके जवाब में भारत ने पहली पारी में 263 रन बनाए। भारत के लिए गिल और पंत ने फिफ्टी जड़ी। पंत ने 60 रनों की पारी खेली। 

Loading

Back
Messenger