Breaking News

मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत का श्रेय कप्तान अय्यर ने खुद को दिया, फील्डिंग को लेकर पढ़ने लगे कसीदे

पंजाब किंग्स इस समय आईपीएल 2026 की पॉइंट टेबल में टॉप पर चल रही है। इसका श्रेय श्रेयस अय्यर की कप्तान और बल्लेबाजी को जाता है। उनकी टीम ने गुरुवार को पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को उसके ही घर वानखेड़े स्टेडियम में रौंद दिया। इस जीत में अय्यर की बल्लेबाजी तो खासी चर्चा में रही लेकिन उनके द्वारा लपका गया कैच भी लोगों की जुबान पर है। हालांकि, अब अय्यर अपनी ही तारीफों के पुल बांधे नहीं थम रहे हैं। 
मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट खोकर 195 रन बनाए। पंजाब ने ये स्कोर 16.3 ओवरों में तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया। प्रभसिमरन सिंह ने 39 गेंदों में 11 चौके और दो छक्कों की मदद से नाबाद 80 रनों की पारी खेली। अय्यर ने 35 गेंदों पर पांच चौके और चार छक्कों की मदद से 66 रन की पारी खेली। 
अय्यर ने 18वें ओवर की तीसरी गेंद पर लॉन्ग ऑन बाउंड्री पर हार्दिक पंड्या का कैच लपका। गेंद छक्के के लिए जा रही थी लेकिन अय्यर ने पीछे की तरफ डाइव मार गेंद को लपका और जब उन्हें लगा कि वह बाउंड्री के बाहर गिरेंगे तब उन्होंने गेंद को बाउंड्री के अंदर फेंक दिया जहां जेवियर बार्टलेट ने वो कैच पूरा किया। इस कैच की हर तरफ तारीफ हो रही है। मैच के बाद अय्यर ने अपने कैच को लेकर कहा कि मेरे कैच मैच को वापस हमारी तरफ लाने का कारण रहा। 
अय्यर ने टीम की जीत के बारे में कहा कि, हम बेहतरीन खेल रहे हैं। हम जानते हैं कि हर मैच अहम है। ये टीम का संयुक्त प्रयास था। इस तरह की शानदार जीत से खुल हैं। 

Loading

Back
Messenger