Breaking News

Delhi Capitals की बैटिंग पर बोले Tristan Stubbs- ‘घबराने की जरूरत नहीं, हर मैच में Target Chase कर रहे’

दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज ट्रिस्टन स्टब्स ने टीम की बल्लेबाजी को लेकर जताई जा रही चिंताओं को कम करते हुए कहा कि उनका प्रदर्शन खराब इसलिए दिख रहा है क्योंकि इस सत्र में वे हर मैच में लक्ष्य का पीछा कर रहे हैं।
हालांकि उन्होंने यह भी माना कि वे अभी तक कोई ‘परफेक्ट’ पारी नहीं खेल पाए हैं।
दिल्ली कैपिटल्स ने छह मैचों में से तीन जीते हैं और तीन हारे हैं। इस टूर्नामेंट में उन्होंने अभी तक कोई लक्ष्य नहीं दिया है।

स्टब्स का मानना ​​है कि इसी वजह से उनकी बल्लेबाजी के प्रदर्शन को लेकर लोगों की राय ऐसी बनी है।
स्टब्स ने मैच की पूर्व संध्या पर प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘हमारा प्रदर्शन खराब इसलिए दिख रहा है क्योंकि हम हर मैच में लक्ष्य का पीछा कर रहे हैं। पिछले मैच में हमने एक ही ओवर में तीन विकेट गंवा दिए थे और हमारी बल्लेबाजी भी बहुत अच्छी नहीं रही थी।

फिर भी हम 190 से ज्यादा रन बनाने में कामयाब रहे। ’’
उन्होंने कहा, ‘‘हमने अभी तक कोई परफेक्ट पारी नहीं खेली है, लेकिन हमने छह में से तीन मैच जीते हैं। यहां तक ​​कि जिन मैचों में हम हारे हैं, उनमें भी हमने 190 रन बनाए हैं।

Loading

Back
Messenger